शहर
Kanpur Thar Accident: कानपुर में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत
कानपुर के कल्याणपुर में 7 नवंबर को शाम साढ़े सात बजे तेज रफ्तार थार ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थार सवार एक महिला और दो अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की जांच कर रही है।