रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायणम् के इंटरनेशनल रिव्यू आए सामने आए हैं। इस एपिक के रिव्यू पर लगी रोक शुक्रवार रात को हटा दी गई, और कुछ इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स ने रणबीर कपूर और यश-स्टारर इस फिल्म के बारे में अपना रिव्यू शेयर किया।
पिछले दिनों लॉस एंजिल्स में फिल्म का ग्रैंड वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जिसके बाद अब विदेशी फिल्म क्रिटिक्स के रिव्यूज़ भी सामने आने लगे हैं। इन शुरुआती रिव्यू में जहां एक तरफ फिल्म की लोग तारीफें कर रहे हैं वहीं काफी बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी कमियां भी निकाल दी हैं।
विजुअल्स, VFX और भव्यता ने जीता दिल
रामायणम् के भव्य सेट, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और इसके इतने बड़े लेवल की लोग जमकर तारीफें कर रहे हैं। हालांकि, दो पार्ट में बनाई गई इस फिल्म के पहले पार्ट की लंबाई से काफी लोग परेशान नजर आए। अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए हैं।
हालांकि कई ने रणबीर की इस फिल्म को 10 में से 9 तक की रेटिंग दी है। स्क्रीन्ड एंड स्कोर्ड ने फिल्म को 10 में से 9 रेटिंग देते हुए इसे एक अमेजिंग सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बताया और दोबारा देखने की एक्साइटमेंट भी जाहिर की है।
क्राफ्ट पर तारीफ, कहानी पर बंटे विचार
फिल्म के टेक्निकल पहलू और शानदार सिनेमैटोग्राफी को विदेशी क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया है। NYC Movie Guru के क्रिटिक्स एवी ऑफर ने नितेश तिवारी की इस फिल्म को शानदार विजुअल्स और बेहतरीन सेट-कॉस्ट्यूम डिजाइन वाली एक्शन एडवेंचर फिल्म बताया है।
वहीं Screen Rant के ब्रैंडन जैकरी ने फिल्म को 10 में से 7 नंबर दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि विजुअल और टेक्निकल लेवल पर रामायणम् एक शानदार सिनेमाई अनुभव है। इसी के साथ IndieWire ने भी फिल्म को B ग्रेड देते हुए इसे बेहतरीन और एक भव्य अनुभव बताया है।
लंबाई और कहानी बनी परेशानी
जहां फिल्म के विजुअल्स ने लोगों को अच्छा फील दिया है वहीं इसकी कहानी को लेकर कुछ क्रिटिक्स खुश नहीं दिख रहे हैं। विदेशों में रिलीज होनेवाली इस फिल्म की लंबाई को छोटा किया गया है और करीब ढाई घंटे लंबा रखा गया है।
इसके बावजूद फिल्म को कुछ लोगों ने जरूरत से ज्यादा खिंचा हुआ और थकाऊ बताया है। बंटे हुए फैसले का मतलब है कि रामायणम् को उसके क्राफ्ट के लिए सराहा जा रहा है, जबकि कहानी और रनटाइम विदेशी क्रिटिक्स के बीच मुख्य चर्चा का विषय बने हुए हैं।