टीवी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। भाग्य लक्ष्मी में मलिशका का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली 29 साल की मायरा मां बन गई हैं। एक्ट्रेस और उनके पति राजुल यादव ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया है।

इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया। बेटी के जन्म से मायरा और राजुल की खुशी का ठिकाना नहीं है।

बेटी के छोटे पैरों की तस्वीर ने जीता दिल

मायरा मिश्रा ने अपनी नन्ही सी बेटी के छोटे-छोटे पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। कपल ने फिलहाल अपनी छोटी सी बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक खूबसूरत नोट भी लिखा, जिसे देखकर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

तस्वीर पर लिखा था, बेटी हुई है और खूब सारी खुशियां भी, मायरा और राजुल। कपल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा, एक सपना जिसे हमने दिल के करीब रखा था, अब हमारी बाहों में है। हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल आ गया है और यह एक बेटी है।

टीवी सितारों ने दी बधाई

मायरा की इस पोस्ट के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और साथियों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी। भाग्य लक्ष्मी में उनके साथ काम कर चुके अमन गांधी और रोहित सुचांती ने भी खुशी जाहिर की।

अमन ने हार्ट इमोजी के जरिए कपल को बधाई दी, जबकि रोहित ने लिखा, बधाई है। वहीं, अंजुम फकीह ने कमेंट किया, बधाई हो, आप सभी पर आशीर्वाद बना रहे। नीति टेलर ने भी मायरा और राजुल को शुभकामनाएं दी।

अगस्त में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

मायरा और राजुल ने फरवरी 2025 में शादी की थी और इस साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सभी के साथ शेयर किया था।

वीडियो में मायरा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर अपने पहले बच्चे के स्वागत का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। कपल ने अपने फैंस के साथ इस सफर को शेयर किया था, और अब बेटी के आने से कहानी पूरी हो गई है।