धुरंधर 2 को अगर छोड़ दें तो नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 साल 2026 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। इसी के साथ ये अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी है। वहीं पिछले 29 दिनों से चल रही फिल्म दृश्यम 3 की बात करें तो इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं 29वें दिन शुक्रवार को कलेक्शन में उछाल दिखी। इन दोनों फिल्मों के अलावा थिएटरों में 8 दिनों से चल रही उड़ता तीर धीरे-धीरे ही सही लेकिन आगे खिसक रही है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो रजनीकांत 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के किरदार में हैं, जो अब अपने परिवार के साथ कोयंबटूर के अनाईकट्टी के पास एक सुपरमार्केट सुपरवाइजर के तौर पर काम करते हुए एकांत जीवन बिताता है। उसके परिवार को इस बात की भनक भी नहीं है कि उसने अर्जुन को मार डाला है। हालांकि, अब वो अपनी खूनी और हिंसक अतीत से दूर, अपनी पत्नी विजया (राम्या कृष्णन), बहू श्वेता और परिवार के साथ गुमनाम जिंदगी जी रहा है। पहली फिल्म में वर्मन और उसके बेटे के मारे जाने के बाद, वर्मन का करीबी सहयोगी दिलीप और एक अंतरराष्ट्रीय मूर्ति तस्करी सिंडिकेट यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि वर्मन की हत्या किसने की। आखिरकार वह मुथुवेल पांडियन तक पहुंच ही जाता है। ये गिरोह उनके परिवार और करीबियों को धमकी देता है, तो आखिरकार 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन को एक बार फिर एक्शन में लौटना पड़ता है। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई है।

जेलर 2 कलेक्शन: दिन 16 और वर्ल्डवाइड

ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, जेलर 2 ने 16वें दिन 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन 16 दिनों में नेट आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 435.40 करोड़ रुपये के कलेक्शन किए हैं। विदेशों में इस फिल्म ने 267.50 करोड़ रुपये की कमाई की है और कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 776.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ रजनीकांत की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड आंकड़े में गदर 2 के करीब 573.63 करोड़ रुपये के आंकड़े को पछाड़ दिया है, हालांकि गदर 2 ने 16 दिनों में भारत में 439.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

दृश्यम 3 दिन 29, उड़ता तीर दिन 8

अब अगर बात करें अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3: द कंक्लूजन में विजय सलगांवकर एक बार फिर अपने पूरे परिवार को पुलिस और कानून के शिकंजे से बचाने के लिए अपना नया दिमागी खेल चलता है। इस बार केस की कमान नए क्राइम ब्रांच एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) के हाथों में आती है। फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पिछली कहानी आकर खत्म हुई थी। मीरा देशमुख (तब्बू) और उनके पति महेश देशमुख (रजत कपूर) आज भी अपने बेटे सैम को नहीं भुला पाए हैं और उन्हें केवल इंसाफ नहीं बल्कि बदला चाहिए। फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों और दिमाग को छुआ है।

दृश्यम 3 ने 29वें दिन 1.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। देशभर में नेट कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने अब तक 374.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन शुक्रवार को किया है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक 580.22 करोड़ रुपये की कमाई की है।

पिछले 8 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर के ट्रेलर ने लोगों को खूब गुदगुदाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पाकिस्तानी जासूस को पूरी तैयारी के साथ गलत इरादों को अंजाम देने भारत भेजा जाता है। हालांकि, यहां आने के बाद जो होता है उससे पाकिस्तानियों का सिर चकरा जाता है। क्योंकि ये जासूस अब पाकिस्तानियों के लिए उड़ता तीर बन चुका है, जो उसी के लिए घातक साबित होता है।

इस फिल्म के कलेक्शन पर निगाह डालें तो ये इसने 8वें दिन करीब 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर 33.75 करोड़ रुपये की कमाई की और वर्ल्डवाइड ये अब तक 50.03 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। यहां दिए गए सभी आंकड़े ट्रेड अनुमान हैं, आधिकारिक स्टूडियो आंकड़े नहीं।