भारत
Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड: नागपुर कोर्ट ने श्रद्धा दुबे को दिया ट्रांजिट रिमांड, बहन और ड्राइवर भी गिरफ्तार
लखनऊ/नागपुर: लखनऊ के व्यवसायी और कैफे मालिक शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र में गिरफ्तारी के बाद बुधवार को नागपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें लखनऊ ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मिल गया। इसी अभियान में उनकी बहन रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों को अब लखनऊ लाया जाएगा, जहां मामले की जांच चल रही है।