रविवार, 25 अक्टूबर 2026
हिंदी संस्करण न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

दैनिक राशिफल

आज का कन्या राशिफल

आपकी चंद्र राशि के अनुसार
आज का कन्या राशिफल

सकारात्मक

बदलते हालात के हिसाब से बनी नई नीतियां आपकी कई मुश्किलें सुलझाएंगी। कोई प्रिय रिश्तेदार घर आ सकता है। आप प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में निवेश की योजना बना सकते हैं, जो आगे फायदेमंद रहेगी।

सावधानी

विरोधी कुछ परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। राजनीतिक संपर्कों का इस्तेमाल करते समय किसी गैरकानूनी काम से दूर रहें। बेकार के मामलों में उलझने से बचें।

करियर

कारोबारी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के लिए कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। साथियों और सहकर्मियों की सलाह पर भी ध्यान दें। सरकारी नौकरी वाले नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी या प्रभार मिल सकता है।

प्रेम

परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी घर की शांति भंग कर सकती है। आप अपने प्रेम साथी के साथ लंबी ड्राइव की योजना बना सकते हैं।

स्वास्थ्य

गैस और एसिडिटी से जुड़ी परेशानी सता सकती है।

टैरो राशिफल

निकला हुआ कार्ड: Knight of Swords

दिन तेज रफ्तार और चुनौतीपूर्ण रहेगा। घर में किसी फैसले पर अचानक बहस छिड़ सकती है। बच्चे आपकी सख्ती से डर सकते हैं। गृहिणियों पर घरेलू काम जल्दी निपटाने का दबाव रहेगा। पैसों के किसी मामले में तुरंत कदम उठाना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार की टिप्पणी से घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।

करियर

मैनेजमेंट में लोगों को तेजी से काम करना होगा। कला क्षेत्र के लोगों पर काम समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। कारोबार में कोई सौदा जल्दी निपटाना पड़ सकता है। डॉक्टरों को इमरजेंसी स्थितियां संभालनी पड़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों के आदेश तुरंत मानने पड़ सकते हैं। फ्रीलांसरों को कम समय में काम पूरे करने होंगे।

प्रेम

अधीरता और बहस बढ़ सकती है। साथी आपके विचारों से असहमत हो सकता है। अकेले लोगों को किसी खास व्यक्ति का जवाब आहत कर सकता है। जल्दबाजी से रिश्ता ही बिगड़ेगा। बातचीत की कमी गलतफहमियां बढ़ा सकती है।

स्वास्थ्य

मांसपेशियों या नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है। ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे हो सकता है। मानसिक तनाव से शरीर बहुत थका हुआ महसूस होगा।