सकारात्मक
आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की योजना बनाएंगे और उसे अमल में लाने में सफल होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में बढ़ती रुचि आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाएगी। छात्र और युवा भविष्य की योजनाओं को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे।
सावधानी
लापरवाही से काम में रुकावटें आ सकती हैं। गैरजरूरी कामों में समय बर्बाद करने से कार्यकुशलता घटेगी। जमीन या संपत्ति से जुड़े बड़े फैसले आज टाल दें, क्योंकि समय अनुकूल नहीं है।
करियर
अपने पेशेवर क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। बीच-बीच में आने वाली रुकावटें फिर भी परेशान कर सकती हैं। मौजूदा हालात में धैर्य और संयम से काम लेना बेहतर होगा। दफ्तर की राजनीति से दूर रहें।
प्रेम
विवाहित जोड़ों में किसी छोटी बात पर आपसी खटास हो सकती है। योग्य लोगों के लिए विवाह की बात चल रही हो तो उसके सकारात्मक नतीजे के संकेत हैं।
स्वास्थ्य
मानसिक और शारीरिक थकान दोनों महसूस हो सकती है।
टैरो राशिफल
निकला हुआ कार्ड: Queen of Pentacles
आज घरेलू जीवन के लिए दिन सुखद और उत्साहजनक रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद, स्नेह और सहयोग मिलेगा। बच्चे पढ़ाई या कला में अच्छी तरक्की कर सकते हैं। घर का माहौल संतुलित और समृद्ध बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर रहेगी, और नए निवेश के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में भी स्थिरता और लाभ के संकेत हैं। घर में खुशी या उत्सव का कोई मौका बन सकता है। पुराने मनमुटाव खत्म होंगे, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।
करियर
नौकरी में कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नई परियोजनाएं या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, और तरक्की की संभावना साफ बन रही है। आर्थिक लाभ के मौके बढ़ेंगे। सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा, और समय का सही प्रबंधन सफलता की कुंजी होगा।
प्रेम
प्रेम जीवन में शांति, मधुरता और स्थिरता रहेगी। साथी के साथ आपसी समझ और भरोसा गहरा होगा। अकेले लोगों को नए प्रेम संबंध के अच्छे मौके मिल सकते हैं। विवाहित जोड़ों के बीच सम्मान और स्नेह और बढ़ेगा, साथ ही सहयोग और आपसी मदद की भावना भी रहेगी।
स्वास्थ्य
मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या में साफ राहत मिल सकती है।