सकारात्मक
करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में जीवंत गतिविधियां होंगी। परिवार के किसी सदस्य के लिए उत्कृष्ट विवाह प्रस्ताव आ सकता है और कोई पुराना घरू मुद्दा आपसी चर्चा से सुलझ सकता है।
सावधानी
संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उस पर पुनर्विचार करें। अपने व्यवहार में अधिक परिपक्वता लानी होगी और परिस्थितियों को गंभीरता से समझना होगा। पूरा होने के कगार पर पहुंचा काम लापरवाही और मौज-मस्ती में डूबने से रुक भी सकता है।
करियर
कारोबार में थोक के साथ-साथ खुदरा कामों पर ध्यान देना भी लाभदायक होगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। सभी लेन-देन उचित बिल के साथ करें, क्योंकि ठगे जाने का खतरा है और दफ्तर में कोई सहकर्मी परेशानी खड़ी कर सकता है।
प्रेम
वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, पर अगर कोई विवाहेतर संबंध सामने आता है तो यह बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है।
स्वास्थ्य
अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अनदेखी का खतरा है।
टैरो राशिफल
निकला हुआ कार्ड: King of Pentacles
आज स्थिरता और सफलता का दिन होगा। परिवार के बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा और बच्चे प्रसन्न रहेंगे। घर में शांति और संतुलन बना रहेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ हो सकता है। कारोबार में अनुभव और सूझबूझ से अच्छा लाभ होगा। परिवार में किसी शुभ अवसर या उत्सव की योजना बन सकती है, पुराना विवाद सुलझेगा और रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा।